नागौर ।जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पिता ने सो रहे अपने ही परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दो बेटियों को मौत हो गई, वहीं पत्नी और नातिन की हालत गंभीर बनी हुई है।
पत्नी और नातिन की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नागौर जिले के परबतसर थाना इलाके के दिल ढाणी की है। जहां मनाराम (57) ने बीती रात पास ही सोए परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें बड़ी बेटी मीरा (26) और छोटी बेटी रेखा (20) की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी केसर (50) तथा नातिन प्रिंस की हालत गंभीर बनी हुई है।